राशिफल: आप की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग होंगे हैरान

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग 12फरवरी2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– उत्तरायण
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-माघ
प्रविष्ठा-30गते
चान्द्रमास-माघ
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-्मंगलवार
तिथि -सप्तमी 15:54तक
नक्षत्र-भरणी22:10तक
योग–शुक्लयोग11:36
करण-विष्टिनामकरण
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:5
सूर्यास्त —18:02पर
सूर्य राशि -मकर
चंद्र राशि -मेष
12फरवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 12:11से 12:52
राहुकाल-15:19से16:41तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेष राशि: आप की कार्यशैली में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि: कई अनुभव आज काम आने वाले है, आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेष कर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

मिथुन राशि: आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशि: दुसरो की निंदा से बचें। आप के व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

सिंह राशि: जो लोग आप की निंदा करते थे, वे आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

कन्या राशि: वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिये। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

तुला राशि: संतान के विवाह के लिए आये प्रस्ताव पर गहन विचार करें फिर उन्हें जवाब दें। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मोज मस्ती संभव है।

वृश्चिक राशि: अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

धनु राशि: कारोबार विस्तार के योग है। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

मकर राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें।

कुंभ राशि: दुआरों से किसी भी अपनों की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर है और कमजोर न करें। दिन मध्यम है। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।

मीन राशि: परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे है। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News