राजगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप दुर्घटना में 3 घायल, सोलन रेफर

Himachal News Others Sirmaur

DNN राजगढ़/सिरमौर

24 सितंबर। सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ के कोटी गांव के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया, जब एक पिकअप नंबर एचपी07ई-0304 कोटी गांव से द्राबला गांव की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक सड़क से नीचे लुढक गई। हादसे में तीन लोग सवार थे, जोकि घायल हो गए। स्थानीय निवासी कपिल ठाकुर के अनुसार ये लोग चौपाल से संबंधित है और इन्होंने द्राबला गांव में जमीन ले रखी है। ये लोग पिछले कल मकान का सामान लेकर आए थे और खराब मौसम को देखते हुए गाड़ी कोटी में ही खडी कर दी थी। इसी बीच आज यह अपने गांव के लिए निकले ही थे कि यह हादसा पेश आया और पिकअप लगभग सड़क से गहरी खाई में लुढ़क गई। कपिल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनो लोगो को घायल अवस्था में निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद तीनों को 108 एंबुलेंस में राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। नागरिक अस्पताल राजगढ़ के प्रभारी डा. अशोक के अनुसार तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News