मॉं शूलिनी अवॉर्ड से सम्मानित हुए ये कलाकर

Entertainment Solan

डीएनएन सोलन
उमंग कल्चरल एंड वैलफेयर सोसाईटी द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में तारे ज़मीन पर कार्यशाला के सभी बच्चों ने भाग लिया। यह कार्यशाला उमंग सोसाईटी चलाई जा रही थी। कार्यशाला में कुल 35 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में बच्चों को एक्टिंग डांस आर्ट एंड का्रफ्ट योगा मैडीटेशन पेंटिंग जैसे गुर सिखाए गए। बच्चों को यह सब कलाएं प्रोफेशनलस द्वारा सिखाई गई। जिनमें से मनुज शर्मा ने एक्टिंग व लीना शर्मा ने आर्ट एंड क्राफ्ट व एक्टिंग और रिदम डांस अकादमी की ज्योति ठाकुर ने डांस की शिक्षा दी और शाईनी सहोता व रीमांशू ठाकुर ने पेंटिंग सिखाई व विशेष कौशल ने बच्चों को क्ले से अलग अलग तरह की कला कृतियॉं बनाना सिखाई।
कार्यशाला का समापन उमंग ने अपने चार वर्ष पूरे होने पर वार्षिक उत्सव मना कर किया। कार्यक्रम में सोलन के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तारे ज़मीन पर कार्यशाला के बच्चों के द्वारा तीन नाटक “झोल मोल” “क्रिसमस कैरल” व “खर्राटा रिसर्च केन्द्र” प्रस्तुत किए गए। इसके इलावा चार ग्रुप डांस जिनमें से एक “हिमाचली नाटी” “गणेश वन्दना” व “समुंद्र मंथन” प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सभी बच्चों ने कार्यशाला के टाईटल सांग “तारे ज़मीन पर” अपनी डांस परर्फोमेंस पेश की। उमंग कल्चरल एण्ड वैल्फेयर सोसाईटी द्वारा हर वर्ष सोलन के कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया जाता है जो कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं। इस वर्ष भी उमंग द्वारा कुछ ऐसे कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान पुरस्कार का नाम सोलन की देवी “मॉं शूलिनी” को समर्पित किया गया। कुल नौं कलाकारों को “मॉं शूलिनी” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया व यह समाज के लिए गौरव की बात रही कि सभी कलाकार लड़कियां रहीं। इनमें सिया सिंह, शैरन मल्ही, रिया व श्रेया जग्गी, अम्बिका कमल, निकिता गुप्ता, इंदू बाला, भूमि जैन, आंचल चौधरी, डौली चंकुम शामिल हैं।

News Archives

Latest News