मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार WATCH VIDEO

Politics Solan

DNN धर्मपुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे शांत राज्य में ऐसा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सरकार का फ़र्ज़ नजर रखना होता है, लेकिन जिस नजर की बात वे कर रहे हैं ऐसी नजर किसी पर नहीं रखी जा रही है। सोलन के धर्मपुर में आयोजित चुनावी जनसभा के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान कसौली विधानसभा क्षेत्र का धर्मपुर उनका 44 वां विधानसभा क्षेत्र है जिसमें वे प्रचार के लिए पहुंचे हैं और इसके बाद 45 वां विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जिस जिस विधानसभा क्षेत्र में वह प्रचार के लिए गए हैं वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को मजबूती प्रदान करने के लिए एक बार फिर देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सौंपने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 5 साल में भाजपा के कार्यकाल में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है।

VIDEO

News Archives

Latest News