DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
मिशन अस्पताल मनाली ने किलाड़ व पांगी में निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। समुदायक स्वास्थ्य केंद्र किलाड़ में सम्पन इस शिविर में 1204 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मिशन अस्पताल कुल्लू जिला सहित लाहुल स्पीती व चंबा के दूर दराज के क्षेत्रों में भी सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवा रहा है। पांगी में लगाये गए सबसे बड़े मैडीकल कैम्प को सफल बनाने के लिये अस्पताल प्रवंधन ने गांव गांव जाकर इसका प्रचार पसार किया साथ ही मीडिया की भी मदद ली। मिशन अस्पताल मनाली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ए फिलिप ने बताया कि एक सप्ताह तक चले इस शिविर में 1204 लोगों ने अपनी सेहत की जांच करवाई। 514 लोगों की आंखों की जांच तथा 595 लोगों के लैब में टैस्ट किये गए। इस शिविर के दौरान 25 बड़े ऑपरेशन, 25 माइनर जनरल और 42 आंखों के सफलतापूर्वक ऑपरेशन किये गए। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से हर संभव सहयोग मिला लेकिन सड़को की खस्ताहालत से सफर जोख़िम भर रहा साथ ही दूरसंचार सेवा न मिलने से दिक्कत भी हुई।
अस्पताल के सामुदायिक सलाहकार डॉ बिशन ने बताया कि इस शिविर में शल्य चिकित्सा, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक तथा सामान्य चिकित्सक उपलव्ध रहे। इस शिविर में हर तरह के सामान् आप्रेशन, महिला रोग के आप्रेशन तथा आंखों के सभी प्रकार के आप्रेशन किये गए। शिविर में सभी आप्रेशन व सुविधाए निशुल्क प्रदान की गई। इस शिविर में अल्ट्रासाउंड, प्रयोगशाला, नेत्र जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलव्ध रही।एनएचएम द्वारा प्रायोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में अभी प्रकार के आप्रेशन व दवाई निशुल्क आवंटित की गई। मिशन अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी क्रिस्टीना ने बताया कि अस्पताल प्रवंधन मनाली सहित जिला कुल्लू व लाहुल स्पीति के दूर दराज क्षेत्रो में भी स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है।















