मनीष ठाकुर ने किया युवा मोर्चा पर पलटवार, दागा ये सवाल

Politics Solan

 

DNN सोलन
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपी का संबंध युवा कांग्रेस से बताए जाने के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भाजमुयो पर पलटवार किया है। उन्होंने भाजमुयो नेता भरत साहनी से कहा कि वे जनता के बीच यह भी स्पष्ट करें कि युग हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी का संबंध किससे है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा कांगे्रस को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को चिट्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है, उसका युवा कांग्रेस सेकोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मार्च में उसे युवा कांग्रेस से पदमुक्त कर दिया गया था और उसका संगठन से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार से ऐसे तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रावाई की मांग करती है।

News Archives

Latest News