मणिकर्ण में धू-धू कर जली निजी बस, चालक व परिचालक सहित सभी सवारियां सुरक्षित

Crime Himachal News Kullu

DNN कुल्लू (रेणुका गोस्वामी)

मणिकर्ण के पास बरशेणी जाने वाले बस स्टॉप पर खड़ी बस को अचानक आग लगाई। यह निजी बस भुंतर से मणिकर्ण होकर बरशेणी जा रही थी। बस जैसे ही मणिकर्ण बस स्टॉप बरशेणी रोड़ पर खड़ी हुई उसके इंजन से अचानक धुआं निकला। बस से धुआं उठता देख उसमें बैठी सवारियां एक दम बाहर निकल गई। चालक और परिचालक भी सुरक्षित बाहर निकल गए। देखते ही देखते गाड़ी धू- धू कर जल गई। स्थानीय लोगों ने बस में लगी आग को बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन तब तक बस जलकर राख हो गई।

News Archives

Latest News