DNN अर्की (भाटिया)
हिमाचल प्रदेश पेन्शनर फेडरेशन खण्ड अर्की जिला सोलन की मासिक बैठक खण्ड प्रधान मदनलाल गर्ग की अद्यक्षता में हुई जिसमें जिला प्रधान जयनन्द शर्मा विशेष रूप में उपस्तिथ रहे । इसमें निम्न प्रस्ताव पारित किए गए । जिसमें सर्व प्रथम हिमाचल सरकार द्वारा दिया गया महगाई भत्ता 5 प्रतिशत देने पर सरकार का धन्यवाद किया । सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों की कई वर्षों से चली आ रही मांग जिसमें 65 वर्ष ,70 वर्ष ,व 75 वर्ष से 5 प्रतिशत, 10प्रतिशत, 15प्रतिशत मिलने वाले लाभ को मूल वेतन में शामिल किया जाये । बिजली के बिलों का भुगतान जो ऑन लाईन किया गया है ,उसे गांव के लोंगो की कठिनाई देखते हुये पहले की तरह ऑफ लाईन भी चालू रखा जाए ताकि लोगों को कठिनाई न हो । बेसहारा पशुओं का भी सरकार उचित प्रबंध करें । बैठक में रत्नसिंह कवंर ,सूरत राम पाल ,परस राम पाल ,रमेश वर्मा ,मदन शर्मा ,नरदेव शर्मा ,मस्त राम ,गोपाल सिंह ,कामेश्वर गुप्ता ,श्याम लाल पाल, रूप लाल,रतनलाल ,सायरु राम, राजेश्वर सिंह ,प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।















