DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
15 मई। कालका शिमला नेशनल हाईवे 5 पर ब्रुरी के समीप मृत मुर्गे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह मुर्गे बर्ड फ्लू से मरे या फिर किसी अन्य कारण से इनकी मौत हुई इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम व एस.डी.एम सोलन अजय यादव भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हासिल की। यहां पर करीब 100 मुर्गेर्बोरी में भर कर फैंके गए थे।
पशुपालन विभाग मुर्गों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज रहा है ताकि मुर्गों की मौत के कारण का खुलासा हो सके। आपको बता दें कि नेशनल हाईवे पर इस प्रकार से भारी मात्रा में मुर्गे बर्ड फ्लू के दौरान मिले थे और पशुपालन विभाग ने इन के सैंपल लेकर जब जांच के लिए भेजा तो सभी में बर्ड फ्लू के लक्षण भी पाए गए थे। अब काफी अर्से बाद इस प्रकार से दोबारा भारी मात्रा में मृत मुर्गे मिलने से सनसनी फैल गई है। वही पशुपालन विभाग प्रोटोकॉल के हिसाब से इन मुर्गों को दफनाने का कार्य कर रहा है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा पशुपालन विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारी व एसडीएम सोलन अजय यादव ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। बता दें कि जनवरी माह में भी कई समय तक परवाणू से लेकर धर्मपुर के समीप भी मृत मुर्गे मिले थे।
एसडीएम सोलन अजय यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की सूचना प्राप्त हुई वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। साथ ही पशु पाीलन विभाग की टीम ने मुर्गो को दबाने का कार्य शुरू कर दिया है। जहां यह मृत मुर्गे मिले है वहां पर सैनिटाइज का कार्य भी करवा दिया गया हैताकि किसी भी प्रकार की महामारी ना फैल सके। अजय यादव ने बताया कि मृत मुर्गों की संख्या करीब 100 के आसपास लग रही है। पशुपालन विभाग इस मामले की जांच में जुट गई है। सैंपल लिए जा रहे है।















