बुधवार को भी कोरोना से एक की मौत, 288 नए कोरोना पॉजिटिव मामलें

Arki Baddi Baddi + Doon DNN Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
21 अप्रैल। जिला सोलन में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिला में अब तक 85 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। बुधवार को भी सोलन में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है और जिला में 288 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन के घटी में रहने वाले 71 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। व्यक्ति का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चला हुआ था, लेकिन व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन में बुधवार को 771 सैंपल की जांच की गई। इन सैम्पलों में से 192 सैंपल आरटीपीसीआर के जरिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में जांचे गए, जबकि 519 सैंपल की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से की गई। जांचे गए इन सैम्पलों में से 288 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि सोलन में 60, बद्दी 65, नालागढ़ में 56, एमएमयू में 05, अर्की में 46, कंडाघाट/वाकनाघाट में 05, कसौली में 03, धर्मपुर में 20, बरोटीवाला में 07, रामशहर में 02, परवाणू में 10 व अन्य 07 मामलें है। उन्होंने बताया कि जिला में अब 1815 एक्टिव मामले है। इनमे से 41 लोगों का इलाज अस्पताल में चला हुआ है।

Latest News