22 अप्रैल। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एस.के. पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल यूथ वालंटियर्स चयन के लिए जो साक्षात्कार उनके कार्यालय में 22 से 23 अप्रैल, 2021 को निर्धारित किए गए थे, अब इन्हें कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार हेतु नई तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।










