DNN कुल्लू ब्यूरो
17 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू की ओर से आज महिलाओं तथा बच्चों को बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेविनार में जिला के सभी वृत पर्यवेक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं व बच्चों तक सुगमता से पहुंचाने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू शिव सिंह वर्मा ने भी विभागीय योजनाएं बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टैरेसा असहाय मातृ संबल योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना के आवेदन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अ बवह इसके लिए आवेदन नई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से कर सकती हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में ही फाॅर्म जमा करवाकर ऑनलाइन लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विभागीय योजनाओं को लागू करवाने में ग्रामीण स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया जाता हैै। कोविड-19 महामारी के दौरान विभाग द्वारा वेबिनार के माध्यम से कोरोना से बचाव व सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनता तक पहु्रंचाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है्र।















