18 अक्टूबर से चंबा प्रवास पर होंगे वन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री राकेश पठानिया

Chamba Others

DNN चंबा ब्यूरो

17 अक्टूबर। वन,युवा सेवाएं व खेल मंत्री राकेश पठानिया दो दिवसीय प्रवास पर जिला चंबा में 18 अक्टूबर को पहुंचेंगे  । सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की  जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री राकेश पठानिया 19 अक्टूबर को सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी चंबा के मोर्चा और प्रकोष्ठ के मंडल मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वन मंत्री  दोपहर  मुख्य वन अरण्यपाल के कार्यालय में  वन्य प्राणी सप्ताह के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे इसके पश्चात वे पुलिस मैदान बारगाह में  इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करेंगे । वन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री राकेश पठानिया का रात्रि ठहराव बनीखेत में होगा ।

News Archives

Latest News