DNN सोलन ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश में केबिनेट बैठक में हुए बसों के किराए बढ़ोतरी को लेकर पार्टियों द्वारा विरोध करना शुरू कर दिया है। सोलन में भी शहरी युवा कांग्रेस द्वारा किराए बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उपायुक्त सोलन के माध्यम से राजयपाल को भेजा गया है। ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गई है की सरकार द्वारा लिए गए किराए बढ़ोतरी का फैसला वापिस लिया जाए ताकि लोगो को इस कोरोना काल में किराए का आर्थिक बोझ न हो सके। साथ ही उन्होंने बसों के 25 फीसदी किराए में बढ़ोतरी का विरोध किया है। युवा कांग्रेस के सदस्यों का कहना है कि प्रदेश में बसों में पूरी सवारी कर दी गई है। इसके बाबजूद भाजपा सरकार बसों में किराए में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी करती जा रही है। इसका पूर्ण तरीके से युवा कांग्रेस विरोध करती है। शहरी युवा कांग्रेस के सदस्यों ने इस दौरान चेतावनी भी दी है कि अगर बसों के किराए बढ़ोतरी का निर्णय सरकार वापिस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर युवा शहरी अध्यक्ष पुनीत नारंग, निशांत मकोल, निखिल गौतम,चेतन ग्रोवर, सोनू ठाकुर निखिल ,आशु , आशीष मौजूद रहे।















