बरशैणी, तुलगा, पुलगा, शिल्ला, तोश, नखथान तथा आस-पास के क्षेत्रों में 16 से 25 अक्तूबर तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Kullu Others

DNN कुल्लु ब्यूरो

14 अक्तूबर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल जरी भेद राम  ने सूचित किया है कि 11केवी बरशैणी विद्युत लाईन की आवश्यक मुरम्मत, सुदृढ़ीकरण व क्षमता बढ़ाने हेतु इसके अंतर्गत आने वाले गांव बरशैणी, तुलगा, पुलगा, शिल्ला, तोश, नखथान तथा आस-पास के क्षेत्रों में 16 से 25 अक्तूबर तक सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News