DNN बद्दी
बद्दी क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर लोगों से लूटपाट करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले बद्दी पुलिस में शिकायतें मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी में धक्का मुक्की व जबरदस्ती नकदी छीन रहे है और एक शिकायतकर्ता के अकाउंट से ट्रांसफर करने को लेकर शिकायतें प्राप्त हुईं । इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ समय पहले ही इस मामले में आरोपी फ़तेह सिंह निवासी मोहाली पंजाब व उम्र 29 साल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था। बद्दी पुलिस ने जांच जारी रखते हुए दूसरे आरोपी राजवीर सिंह उर्फ हरमन निवासी अंबाला हरियाणा व उम्र 36 साल हाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले जांच चल रही है।















