DNN कंडाघाट
05 अगस्त। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया तारीख को बढ़ा दिया है। इसी को लेकर डिग्री कालेज कंडाघाट में भी ऑनलाइन दाखिले की तारीख को बढ़कर 20 अगस्त कर दिया है। पहले ऑनलाइन दाखिले भरने की तिथि 31 जुलाई रखी गई थी, लेकिन अब ऑनलाइन दाखिले भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 20 अगस्त कर दी गई है। अभी तक प्रथम वर्ष में 150 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है इस के अलावा पिछले वर्ष के विद्यार्थी जिसमे बीए बीकॉम द्वितीय व बीए बीकॉम तृतीय वर्ष में रूल ऑन प्रवेश ऑनलाइन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है उसे भी बढ़ा कर 10 अगस्त कर दिया गया है ओर इन मे अभी तक 349 ऑनलाइन दाखिला में आवेदन कर दिया है।















