प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने 17039 मामलों का निपटारा किया

Others Shimla

DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की स्थापना के बाद 30 जून, 2018 तक ट्रिब्यूनल में 26235 मूल आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 17039 मूल आवेदनों पर निर्णय लिया गया है।
ट्रिब्यूनल के एक प्रवक्ता ने कहा कि उपरोक्त आवेदनों के अतिरिक्त इस अवधि के दौरान 513 अवमानना याचिकाओं, 30 समीक्षा याचिकाओं, 79 निष्पादन याचिकाएं और 7195 विविध याचिकाओं का निपटारा भी किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय से भी 6479 मामले प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1482 मामले निपटा दिए गए हैं।

News Archives

Latest News