प्रणव- थियेटर, बियोंड थियेटर ने -“मैट्रिक” में जीते 4 खिताब

Himachal News National/International Others Solan

DNN नई दिल्ली/ सोलन
प्रणव- थियेटर, बियोंड थियेटर सोलन के नाटक “मैट्रिक” ने 4 खिताब हासिल किए।नाट्य संस्था बलैक पर्ल दिल्ली ने इस राष्ट्र स्तरीय नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें देश भर के 32 नाट्य दलों के करीब 400 रंग कर्मियों ने समाज का दर्पण दर्शाया। हिमाचल का प्रतिधिनित्व कर रहे प्रणव थिएटर संस्था ने “मैट्रिक” के मंचन से देवभूमि के ग्रामीण परिवेश का सुंदर चित्रण किया।

जिसे दर्शकों ने खूब सराहा परिणामस्वरूप प्रणव थिएटर, बियोंड थियेटर की गरिमा सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, संजीव अरोड़ा को श्रेष्ठ निर्देशन, हेमन्त अत्रि, रजत ठाकुर व अर्पित सिसोदिया ने सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा का खिताब हासिल किया।


इस दौरान प्रतिष्ठित नाट्योत्सव “मंचन” में मैट्रिक को श्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसका निर्देशन व मुख्य पात्र की भूमिका में संजीव अरोड़ा और मां की किरदार में गरिमा ने पात्रों की जीवंत किया। लाला जी भूमिका ने दर्शकों को गुदगुदाया व मैट्रिक में पढ़ ही अहम पात्र अंजली ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया। नाटक में रजत ठाकुर ने जेठ, आंचल मोगटा ने सावित्री, हितेश ने मस्सा, अर्पित ने ग्रामीण की भूमिका निभाई। प्रकाश व्यवस्था व संगीत पुनीत कौशल व हितेश। रूप सज्जा गरिमा व आंचल।हिमाचली वेशभूषा अनूप लेट, अंजली की रही।
नाटक की सफलता को देखते हुए प्रणव थियेटर, बियोंड थियेटर को भोपाल व चण्डीगढ़ में इस नाटक के मंचन का आमंत्रण मिला।

News Archives

Latest News