पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, किया 17 हजार का जुर्माना 

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
26 सितंबर।  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन की टीम ने सोलन शहर व धर्मपुर में पांच दुकानों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया है। इस दौरान इन पांच दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने 17 हजार रुपए के जुर्माना वसूला  है।
जानकारी के अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें विभाग सोलन द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया।  इस दौरान धर्मपुर व सोलन में 29 दुकानों का निरीक्षण किया है और इनमे से पांच दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन प्रयोग को लेकर कड़ी कार्रवाई की है।
साथ ही विभाग द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत भी दी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के प्रयोग करने वाले पांच दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी चलती रहेंगी।

News Archives

Latest News