पैसे निकालने जब बैंक गई महिला तो हुआ बड़ा खुलासा अब हुई FIR

Crime Solan

DNN सोलन
एक महिला के बैंक खाते से करीब 60 हजार रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। महिला को मामले की जानकारी तब मिली जब अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंची। जब उसने एंट्री करवाई तो उसे पता चला कि उसके खाते में पैसे ही नहीं है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कान्ता देवी निवासी कसौली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं कि यह जाबली अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गई थी। तो यह अपने अकाउंट की पासबुक में एन्ट्री करवाने लगी तो इसे पता चला कि इसके खाते में कोई भी पैसे नहीं थे। एंट्री से इसे जानकारी मिली कि 15 जनवरी 2020 को इसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके 60,000 रुपए निकाल लिए । जिसकी आज तक यह बैंक से अपने पैसे के बारे में छानबीन करवाती रही। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News