DNN नाहन
25 सितंबर। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा पर कुल्हाल में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसा गत रात 12 बजे के आसपास पेश आया। जानकारी के मुताबिक चार युवक कार में उत्तराखंड से पांवटा की ओर लौट रहे थे कि कुल्हाल के समीप चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और जा पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, तीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (22) निवासी ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों के तौर पर हुई है। इसके अलावा हादसे में घायल युवक पांवटा साहिब के किशनपुरा, जामनीवाला क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. पीयूष तिवारी ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना का एक मामले में घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया था। जिसमें एक युवक अभिषेक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। अन्य तीनों घायलों देव, सागर व आदित्य को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य के विकासनगर थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।















