-1.86 ग्राम चिट्टे के साथ 10 इंजेक्शन हुए बरामद
DNN धर्मपुर(सोलन)
10 फरवरी। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर सनवारा रेलवे फाटक के समीप दो स्कूटी सवार युवकों से पुलिस ने नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर धर्मपुर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान रेलवे फाटक सनवारा के समीप परवाणू से धर्मपुर की ओर आ रही स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर युवक निवासी पुरानी आईटीआई, धर्मपुर व दूसरा निवासी गांव हुडंग, कंडा का रहने वाला सवार थे। रोके जाने पर स्कूटी की चैकिंग की गई। इस दौरान स्कूटी की डिग्गी से 1.86 ग्राम चिट्टे के साथ 10 इंजेक्शन बरामद हुए है।
इस मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस मुस्तेदी से कार्रवाई कर रही है और आगामी दिनों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।















