DNN मानपुरा(बद्दी)
17 सितंबर। पुलिस ने मुखबर से मिली सूचना के बाद एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मानपुरा पुलिस की टीम ने जब गुरमेल सिंह उर्फ लाडी पुत्र कमल कुमार निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर गुरूमाजरा की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान के अंदर से 24 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।















