पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

30 नवम्बर। जिला सिरमौर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से बाइक सावर की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान लायकराम निवासी ठकराड़ा के तौर पर की गई है। जबकि, रामलाल की टांग कट गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह नौ बजे के करीब हुआ। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव से ददाहू जा रहे थे कि दनोई के पास पहाड़ी से गिरने पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। उधर, रेणुकाजी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Latest News