परवाणू में थमे ट्रक, पिकअप व कैंटर के पहिये

Crime Kasauli

DNN परवाणू
हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में यूनियनों में कब्जे को लेकर हुआ विवाद आगामी दिनों में लोगों के लिए परेशानी बन सकता है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा पर हुए हमले के बाद अब परवाणू में माहौल गर्म हो गया। वहीं हमले के बाद ट्रक, पिकअप व कैंटर यूनियन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल भी शुरू कर दी। मंगलवार को बावा ने अपने सौ से अधिक समर्थकों के साथ थाना में जाकर पुलिस सुरक्षा की मांग की। मंगलवार को ट्रक यूनियन में करीब 500, कैंटर यूनियन में 500 व पिकअप यूनियन में करीब 350 गाडियों के अलावा ट्रासपोर्ट एसोसिएशन की गाडिय़ां पूरी तरह से हड़ताल में शामिल हैं, यह सभी गाडिय़ां कोई भी निर्णय आने तक खड़ी रहेंगी।
शहर में हड़ताल से उद्योगों को हो रही परेशानी के मामले को लेकर उद्योगपति जिला प्रशासन के पास पहुंचा है। हालांकि प्रशासन ने एक दो दिन के अंदर इस मामले को सुलझाने का आश्वासन औद्योगिक संगठनों को दिया है।

रविवार देर रात हरदीप सिंह बाबा के घर पर कुछ लोग हथियारों से लैस आए और वहां मौजूद गाडिय़ों के शीशे तोड़ गए। परवाणू की कैंटर व पिकअप यूनियन पर कब्जे को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने अब अनिश्चित कालीन हड़ताल का रूप ले लिया है। इससे क्षेत्र असुरक्षा का माहौल भी बना हुआ है। हालांकि पलिस व प्रशासन ने इस मामले को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया है। औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांस्पोर्ट यूनियनों की हड़ताल होने से शहर के उद्योगों को करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है। हालांकि शहर के उद्योगों में बाहर से आने वाले कच्चे माल की सप्लाई तो होती रही, लेकिन उद्योगों में तैयार माल की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प रही। इस हड़ताल का ऐलान मंगलवार इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा ने किया था और यह हड़ताल जब तक न्याय न मिले तब तक जारी रखने की चेतावनी दी थी।

जब तक सुरक्षा नहीं, जारी रहेगा हड़ताल : बावा

इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित लोगों ने यूनियन पर जबरन कब्जा किया है और पुलिस व प्रशासन उन्हें कब्जा दिलाने में लगी रही। यहा पर बाहरी राज्यों से बदमाश लाकर हमले किए जा रहे हैं, ऐसे में यहां गाड़ी चलाना मुश्किल है। भाजपा समर्थित लोगों ने यूनियन पर कब्जा नहीं किया है बल्कि सिर्फ अड्डे पर कब्जा किया है क्योंकि उनके पास एक भी आपरेटर नहीं है। इसलिए यहां पर तब तक हड़ताल जारी रहेगा जब तक ट्रक, चालक परिचालक व लोड माल की जिम्मेवारी तय नहीं की जाती है। सुरक्षा की मांग को लेकर एक पत्र मिला है। इसके अलावा हमलावरों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

News Archives

Latest News