DNN सोलन
सोलन जिला के परमाणु में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद ढांक से 3 लोगों के शव बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार कार धर्मपुर की तरफ़ से परवाणु की ओर जा रही थी कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों 2 महिलाओं व एक पुरूष की मौत हो गई। मृतक अंबाला हरियाणा के बताए जा रहे है। घटना टीटीआर के नजदीक हुई। पुलिस हादसेे के कारण की जांच मेंं जुट गई है।
WATCH VIDEO















