DNN बद्दी
दून विधायक परमजीत सिंह ने सोमवार को बरोटीवाला क्षेत्र में दो नई सड़कों व एक खेल मैदान के कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत भटोलीकलां के शिवालिक नगर में सड़क का निर्माण व ग्राम पंचायत मंधाला के कुल्हाडीवाला से मंडरानी गांव के लिए &9 लाख 41 हजार से बनने वाली दो सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस दौरान उन्होंने कुल्हाडीवाला में 15 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया। उक्त सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा जोकि लोगों की काफी पुरानी मांग थी। उन्होंने कहा कि बीबीएनडीए के माध्यम से क्षेत्र में करोडों रूपए के विकास कार्य शुरू किए जा चुके हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर चार किलोमीटर, मंधाला-कालूझिंडा मार्ग, बद्दी-वर्धमान मार्ग, दबनी से गुगामाडी चौंक थाना तक तारकोल बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य कईं सड़कों पर तारकोल व पैचअप का कार्य भी चला हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की हालत बेहद खस्ता थी उनको प्राथमिकता दी जा रही है और अन्य सड़कों का कार्य भी जल्द करवा दिया जाएगा।

















