DNN दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
दूसरी महिला के साथ रहना व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसकी पहली पत्नी ने आकर सोमवार रात्री को दोनों की खबर ले ली। आपसी कलह में दोनों महिलाएं गुथम गुथा हो गयी और पेशे से ड्राइवर वंहा से अपनी दूसरी औरत को लेकर बस को दौड़ा कर जब भागने लगा तो फिल्मी अंदाज में उसकी पहली पत्नी बस के पीछे लटक गई और उसका पति बस भगा कर ले गया। स्थानीय लोगो ने जब शोर शराबा सुना तो स्थानीय पुलिस चौकी में इस बारे में सूचित किया।
स्थानीय चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर व अन्य कर्मचारियों ने शिमला की ओर अपनी हद तक बस का पीछा किया व अर्की पुलिस थाना में भी इस बारे सूचना भेजी। स्थानीय लोगो ने भी अपने स्तर पर बस का पीछा किया। बातल घाटी में नाका लगा कर हर एक गाड़ी वालो से इस बस के बारे में पूछा गया, तो किसी वाहन चालक ने उक्त बस को बीरन के पास होने की बात कही।
कुनिहार पुलिस चौकी को इस बारे में खबर मिलते ही बीरन से उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया । इस बारे में डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि धारा 107 व 51के तहत उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व आज आरोपी को एसडीएम अर्की के समक्ष पेश किया जाएगा। महिला ने बताया कि वह अपने पति के किसी दूसरी महिला के साथ रहने की शिकायत पहले पंचायत में भी दर्ज करवा चुकी है।




















