DNN सराहां (सुरेश कुमार)
पच्छाद उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम 4 जनसभाएं करेंगे। जिसके लिए अभी तिथि मिलना अभी बाकी है। यही नही पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेमकुमार धूमल 12 व 13 अक्टूबर को पच्छाद क्षेत्र के राजगढ़ व सराहां क्षेत्र में 4 जनसभाएं करेंगे। यह बात जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सराहां में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं विनय गुप्ता ने बताया कि भाजपा पूरे जोरशोर से पच्छाद में उपचुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले सात आठ दिनों से अपने प्रचार के दौरान रीना कश्यप ने लगभग 40 पंचायतों का दौरा कर लिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पच्छाद की जनता ने उन्हें लम्बे समय से आजमाया हुआ है जिसमे उन्होंने पच्छाद के विकास पर कोई ध्यान नही दिया।















