DNN सोलन
किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की पूरा करने के लिए प्रदेश में शुरू की गई सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे बल पकड़ रही है। सुभाष पालेकर प्राकतिक ख्ेाती को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत नौणी विश्वविद्यालय में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उतराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार बतौर मुख्यातिथी पधार रहे हैं। इस मौके पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति किसानों के उत्थान के लिए चलाई गई योजनांओं के बारे में जानकारी देंगे। वहीं मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन किसानों को प्रशिक्षण दे रहे पद्मश्री श्री सुभाष पालेकर ने विभिन्न जिलों से आए किसानों को जैव विविधता, क्षेत्रिय बीजों के महत्व के बारे में बताया। पालेकर ने किसानों को खेती से हानिकारक कीटों को दूर रखने के तरिके बताए। उन्होंने किसानों को घर में ही मौजूद चीजों से नीमास्त्र, अग्निस्त्र और ब्रह्मास्त्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन रोग और कीटनाशी आदानांे को तैयार करने लागत शून्य के बराबर है, जबकि इनका प्रयोग बेहतरिन पाया गया है।
राजीव सैजल ने किसानों से ली जानकारी
हिमाचल सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ राजीव सैजल छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन के समापन अवसर पर पहुंचे। इस दौरान उन्हांेने किसानों के साथ संवाद किया और प्रशिक्षण के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।















