नेशनल क्रॉस कंट्री के लिए दो महिला खिलाड़ियों का चयन

Kullu Sports
DNN कुल्लू

09 फरवरी। जिला कुल्लू में एथेलेटिक्स चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना काल के बाद यह पहली चयन प्रक्रिया है। जिला कुल्लू एथेलेटिक्स एसोसिएशन ने  यहां ढालपुर में इसके लिए भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम मुख्यातिथि रहे और उन्होंने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला कुल्लू एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज व उनकी टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी लोग समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं और देश की प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। उन्होंने नोजवाना खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ शारिरिक विकास नहीं करता बल्कि मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ-साथ बच्चों को पूरे प्रदेश व देश की संस्कृति, सभ्यता, खानपान, वेशभूषा, रहन-सहन व खानपान से भी रूबरू होने का अवसर प्रदान होता है।संस्कृति का भी आदान प्रदान होता है और प्रतिस्पर्धा से जीवन को जीने की कला मिलती है। आज की प्रतिस्पर्धा जीवन भर के लिए काम आती है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि पहली चयन प्रक्रिया में  कुल्लू जिला की दो होनहार युवतियों गोदावरी व मेनका का चयन राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरे कुल्लू जिला व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यहां पर जो ट्रायल हो रहे हैं उसमें अब्बल रहे छात्र धर्मशाला में आयोजित होने बाले मैचों में भाग लेंगे। उन्होंने सभी शारीरिक अध्यापकों का भी आभार प्रकट किया जो इस आयोजन को सफल बना रहे हैं।

News Archives

Latest News