नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री की हवाई यात्राओं पर ली चुटकी, कहा उड़ जा रे पंछी, ये सोलन हुआ बेगाना

Himachal News Others Politics Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 अप्रैल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने तीखा प्रहार किया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर यात्रा पर चुटकी लेते हुए कि उड़ जा रे पंछी सोलन हुआ बेगाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थित नगर निगम चुनावों में काफी खराब चली हुई है। इस कारण मुख्यमंत्री को वार्डों में नुक्कड सभाएं करनी पड़ रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं मौका आना पड़ रहा है और अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करनी पड़ रही है, लेकिन लोग भाजपा को करारा जबाब देने वाले है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों नगर निगमों में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी और अपना महापौर और उपमहापौर लाएगी।
कांग्रेस पार्टी द्वारा सोलन नगर निगम के वार्ड 09 व 10 के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा रोड शो निकाला गया।  इस रोड शो के दौरान जहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई, वहीं सरकार की नीतियों का भी विरोध किया। इस दौरान इस रोड शो में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के आलावा कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए नगर निगम सोलन को लेकर प्रभारी राजेंद्र राणा व विधायक कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक डा. राजीव बिंदल पर भी खूब निशाना साधा।  उन्होंने कहा कोरोना काल में कई लोगों की नौकरी चली गई यहीं नहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए चुनाव प्रभारी को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा की भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है और लोग अब कांग्रेस के साथ जुड़ने का मन बना बैठे है।

News Archives

Latest News