नाहन से रेफर किए गए डेढ़ माह के बच्चे की चंडीगढ़ में मौत, निकला कोरोना पाॅजीटिव

Others Sirmaur

DNN नाहन

12 अगस्त। डा. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज नाहन से रेफर किए गए मासूम बच्चे की चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में मौत हो गई है। महज डेढ़ माह का यह बच्चा मौत के बाद कोरोना पाजीटिव पाया गया है।  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुरला क्षेत्र से दो-तीन दिन पहले एक डेढ़ महीने के बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण नाहन मेडिकल काॅलेज लाया गया था, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह बच्चा गुज्जर परिवार से संबंध रखता है। प्रोटोकाॅल के अनुसार बच्चे की मौत के बाद उसका कोरोना का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पाॅजीटिव मिली है। जानकारी यह भी मिल रही है कि बच्चे का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया जाएगा। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर जिला के सीएमओ डा. केके पराशर ने बताया कि गुज्जर परिवार से संबंध रखने वाले बच्चे के निधन की अधिकारिक जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने के चलते डेढ़ महीने के बच्चे को दो-‘तीन दिन पहले नाहन मेडिकल काॅलेज लाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। प्रोटोकाॅल के मुताबिक जब बच्चे का कोरोना का सैंपल लिया गया, तो वह कोरोना पाॅजीटिव निकला। उन्होंने बताया कि बच्चे का चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं नाहन ब्लाक की बीएमओ डा. मनीष अग्रवाल के अनुसार बच्चे के शव के अंतिम संस्कार के बाद ही परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे।

 

News Archives

Latest News