DNN धर्मपुर (रिक्की)
सोलन के धर्मपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चुनावी जनसभा में जब वे समय पर नहीं पहुंचे तो तेज धूप के चलते उपस्थित भीड़ जनसभा स्थल से उठने लगी । यह हालात भांपते ही वहां पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भीड़ को रोके रखने के लिए लाउडस्पीकर पर गाने लगाएं और मंच व पंडाल में नाच गाना शुरू कर दिया। ताकि मुख्यमंत्री का भाषण सुनने आए लोग जनसभा स्थल से ना जाएं । सोलन जिला के धर्मपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा करीब 12:00 बजे रखी गई थी लेकिन मुख्यमंत्री 2:00 बजे तक जनसभा स्थल पर नहीं पहुंच पाए करीब 2:10 पर उनका हेलीकॉप्टर यहां पहुंचा जिसके बाद वे जनसभा स्थल में पहुंचे । वहीं इस जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भीड़ को रोकने के लिए किया गया नाच गाना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
WATCH VIDEO















