नगर परिषद के स्टील कैज की गुणवत्ता पर उठे सवाल, लगते ही टूटे दरवाजे और छते

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

7 अगस्त । सोलन शहर में नगर परिषद द्वारा हाल ही में लगाए गए कूड़ेदान प्रयोग होने से पहले ही टूटना शुरू हो गए हैं। शहर के राजगढ़ रोड पर लगाया गया नया कूड़ा दान व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। इसका दरवाजा टूटा है और अहम बात यह है कि 2 दिन पहले ही इसे यहां पर स्थापित किया गया है ऐसे में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले सोलन नगर परिषद ने शहर में लगे सभी कूड़ा दानों को हटा दिया था और इनके स्थान पर शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हुआ लेकिन अब दोबारा से नगर परिषद ने विभिन्न स्थानों पर कूड़ा दान स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि नगर परिषद का कहना है कि इन कूड़ेदान में कूड़ा केवल नगर परिषद के कर्मचारी ही डालेंगे जोकि लोगों के घरों से एकत्रित करके लाएंगे लेकिन स्थापित होने के 2 दिन बाद ही यहां पर कूड़ेदान का दरवाजा टूटा हुआ दिखाई देना साफ कर रहा है कि नगर परिषद के इन कूड़ा दानों का निर्माण गुणवत्ता के तहत हुआ है या नहीं।

कूडादान उठाना गलत फैसला : शहरवासी

नगर परिषद द्वारा उठाए गए इन कदमों का शहरवासी समर्थन नहीं कर रहे है। शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद अपनी मनमानी कर रही है। कूडादान उठाना गलत फैसला था व डोर टू डोर सेवा में कई सफाई कर्मचारी अपनी मनमानी करते है व कई बार दो दो दिन तक सफाई कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं आते है। व जब सफाई कर्मचारियो द्वारा नगर परिषद के खिलाफ  मोर्चा खोला गया था तो हफ्ते भर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंंकि सफाई कर्मचारियों के काम पर ना आने से कूड़ा लोगो को घर पर रखना पड़ा व क्योंकि कूडादान भी शहर के किसी भी क्षेत्र में नहीं था।

क्या कहते है नगर परिषद के अध्यक्ष

इस मामले में नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहर में जो नए कूड़ादान लगे हैं उन्हें तुरंत ठीक कर दिया जाएगा। यह मामला अभी तक उनके ध्यान में नहीं था उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें यह जानकारी मिली है और वे तुरंत में हि ठीक कराने के लिए आदेश दे रहे हैं।

News Archives

Latest News