DNN कुल्लू ब्यूरो
25 सितम्बर। कुल्लू उपमंडल के तहत नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नम्बर 9 हनुमानी बाग तथा वार्ड नम्बर 7 में कोविड 19 के कुछ मामले सामने आने पर इन वार्डों के कुछ क्षेत्रों को कंटेनमैंट व बफर जोन घोषित किया गया था। अब क्योंकि इन क्षेत्रों को एक्टिव केस पफाईडिंग कैंपेन के बावजूद कोरोना का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है, इसलिए उपमंडल दंडाधिकारी कुल्लू डा0 अमित गुलेरिया ने इन क्षेत्रों को कंटेनमैंट जोन से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब लोग सामान्य क्षेत्रों की भांति इन क्षेत्रों में भी आवाजाही तथा अन्य गतिविधियों का संचालन कर पाएंगे।
कंटेनमैंट व बफर जोन से मुक्त हुए क्षेत्रों में एमसी कुल्लू के वार्ड नम्बर 9 हनुमानी बाग से हरीहर अस्पताल की ओर की चारों ओर से घिरा क्षेत्र, वार्ड का शेष क्षेत्र, वार्ड नम्बर 7 के पश्चिम में गली तक तथा पूर्व व दक्षिण में घिरा हुए खाली क्षेत्र, बार्ड नम्बर 11 में उत्तर में नाला तक, पूर्व में सार्वजनिक रास्ते तक, पश्चिम में वाटर टैंक तक, दक्षिण में कोमल सिंह के घर से लेकर अनीता कटोच के घर तक तथा वार्ड नम्बर 7 तथा 11 का शेष क्षेत्र शामिल है।















