DNN धर्मपुर (मंडी)
सिंचाई एंव जन स्वास्थय बागबानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज धर्मपुर विधान सभा के तहत धर्मपुर में 78 लाख से निर्मित बाई पास सड़क का शुभारंभ किया तथा धर्मपुर से शिमला के लिए चलने वाली सुपर फास्ट बस को हरी झंडी दिखाई। सुपरफास्ट बस के चलने से यहाँ के शिमला जाने वाले यात्री कम समय में शिमला पहुँच पाएगे। बस सुबह 4.50 पर धर्मपुर से रवाना होगी तथा 10.30 बजे शिमला पहुंचेगी तथा शाम को 3.40 बजे शिमला से वापिस धर्मपुर के लिए चलेगी तथा 9.30 बजे धर्मपुर पहुचेगी ।
उन्होंने कून में स्तरोन्नत राजकीय उच्च विद्यालय कून का विधिवत शुभारंभ किया । आईपीएच मंत्री ने गदीधार, चोलगढ, कून में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा संस्थानो को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंन कहाकि 24 जनवरी को मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में करोंडों रुपये की अलग अलग योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन करेंगे। मंत्री ने इन सभी जगहों पर लोगों की जनसमसयाएं सुनी तथा उनका मौके पर निपटारा भी किया तथा शेष बची समस्याओं को समबन्धित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही निपटान के निर्देश भी दिए ।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों, बागवानों तथा आम आदमी को स्वचछ पेयजल व सिंचाई सुविधा प्रदान करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है तथा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर में नल और नल में शुद्ध जल प्रदेश सरकार द्वारा पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में पहले चरण में एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मिशन के तहत हर घर को पाईप के जरिये पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य रखा है। इसके हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन के प्रथम चरण को मार्च 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 से पहले निर्मित पेयजल योजनाओं के जीर्णोद्धार पर एशियन विकास बैंक के माध्यम से 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी ।















