DNN धर्मपुर(सोलन) ब्यूरो (आदित्य सोफत)
जिला मुख्यालय सोलन के धर्मपुर व कसौली क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए लोगों को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत की सहायता से एहतिहातन होम क्वारन टाइन कर दिया है। यही नहीं धर्मपुर बाजार की कुछेक दुकानों को एहतिहात के तौर पर बंद करवा दिया है। इसकी पुष्टि ग्राम पंचायत प्रधान ओम प्रकाश पंवर ने की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार सारी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सख्त है। उन्होंने कहा की लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एहतिहात बरतने की आवश्यकता है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अमित कुमार रंजन ने बताया कि धर्मपुर में कोरोना संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुई एक युवती के प्राथमिक कॉन्टेक्ट की लिस्ट तैयार कर ली गई है और इस लिस्ट के अनुसार लगभग 22 लोगों को होम क्वारन टाइन किया गया है। इनमे कुछेक दुकानों के मालिक भी है और उनकी दुकानों को भी एहतिहातन बंद करवा दिया है। जल्द ही इनके सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। बता दें कि बीते दिनों धर्मपुर में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद इनके सम्पर्क में आने वाले लोगों को एहतिहातन क्वारन टाइन कर सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। उनमे से गुरुवार को एक युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है।
मास्क न पहनने व होम क्वारनटाइन नियमो की पलना न करने वालों पर होगी कार्रवाई
धर्मपुर में मास्क व होम क्वारन टाइन नियमों का पालन न करने वालों पर पंचायत व धर्मपुर पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी। यह जानकारी ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ओम प्रकाश पंवर ने दी। उन्होंने बताया की अब ढील को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार चालान व सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी करें और आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले।
अफवाह की और न दे ध्यान
धर्मपुर ग्राम पंचायत प्रधान ओम प्रकाश पंवर से यह भी आग्रह किया है कि वह अफवाहों की और ध्यान न दे उन्होंने कहा की जिला प्रशासन व सरकार द्वारा जारी नियमों का ही पालना करें ।















