देश को फिर चाहिए मजबूत सरकार : अमित शाह

Politics Una

 

DNN ऊना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कि देश को मजबूर सरकार के बजाय एक मजबूत सरकार की जरूरत है, ताकि राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ सके। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कहीं। सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हजारों पन्ना प्रमुखों ने भाग लिया। अमित शाह ने कहा कि हिमाचल केवल देवभूमि ही नहीं है, बल्कि यह वीर भूमि भी है, क्योंकि राष्ट्र की सीमाओं पर पहना देने वाले पहरा देने में हिमाचल के युवा सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को चार परमवीर चक्र विजेता होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मातृभूमि को उनकी सेवाओं के सम्मान के रूप में देश के सेवानिवृत्त सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन प्रदान की है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पूर्र्व सैनिकों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि तीन हिमाचलियों को पदम श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है, जो हर हिमाचली के लिए गर्व की बात थी।
राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछली राज्य सरकार एक विशेष परिवार के नेतृत्व वाली पार्टी की थी तथा वह स्वयं के मामलों को निपटाने में व्यस्त थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी भी एक विशेष परिवार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन किया और फिर भी राष्ट्र के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने पन्ने (पेज) के सभी तीस मतदाताओं के साथ व्यक्तिगत संपकज़् सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संगठन ही है जो सरकार बनाने में मदद करता है इसलिए सरकार पाटीज़् के प्रत्येक कायज़्कताज़् और पदाधिकारियों को उचित सम्मान देती है।

News Archives

Latest News