डॉ. शांडिल 21 नवम्बर को सोलन के प्रवास पर

Others Politics Solan

DNN सोलन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 21 नवम्बर, 2024 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. शांडिल 21 नवम्बर, 2024 को प्रातः 11.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकोड़ी में सकोरी स्थित कॉमन सर्विस सेंटर तथा डिजिटल साक्षरता केन्द्र का लोकार्पण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत राजकीय उच्च विद्यालय सकोड़ी के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
डॉ. शांडिल तत्पश्चात दोपहर बाद 02.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कहलोग के विद्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कहलोग के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

Latest News