टिप्पर खाई में गिरा चालक की मौत

Crime Solan
DNN कंडाघाट
जिला के वाकनाघाट में एक टिपर के खाई में गिर जाने के कारण चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में चालक राजेंद्र प्रसाद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घटी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि टिपर फोरलेन निर्माण कार्य में लगा था और डंपिंग साइट की ओर मिट्टी लेकर जा रहा था कि रास्ते में अचानक यह गहरी खाई में गिर गया। वहीं दूसरी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टिप्पर चालक ने दूसरे वाहन को पास देने के लिए टिपर को जैसे ही सड़क के किनारे लगाया वैसे ही टिप्पर खाई में गिर गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को एंबुलेंस के माध्यम से आईजीएमसी शिमला पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

News Archives

Latest News