जीजा के खिलाफ साली ने पुलिस ने की ये शिकायत

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन की एक युवती को फोन पर कॉल करके परेशान करने व संदेश भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एक युवती ने सोलन पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि विपुल नाम का व्यक्ति जोकि इसका जीजा लगता है। इसे फोन करके परेशान करता है। साथ ही अभद्र व अश£ील भाषा का प्रयोग करता है और इसे धमकी भी देता है। इसके अलावा यह व्यक्ति उसे गलत मैसेज भी भेजता है। इस शिकायत पर पुलिस ने भादस व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News