जिला सोलन में 20 नए कोरोना मरीज, मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
14 अक्तूबर। प्रदेश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है। सोलन में भी लगातार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलें रोजाना सामने आ रहे है। हालांकि, बीते माह के मुकाबले इन दिनों कम कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि जिला में हो रही है। मंगलवार को भी सोलन जिला में 20 कोरोना पॉजिटिव मामलें आए है। इनमे 12 पुरुष व 08 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।

उन्होंने बताया कि 342 सैम्पल जिला सोलन से जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 20 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 297 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी के साथ जिला में 25 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस है।

इन 342 सैम्पलों में केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली 169 सैम्पलों की जांच की गई। इन सैम्पलों में 05 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव व 119 सैम्पल नेगेटिव आए है, जबकि 25 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।

ट्रुनेट के माध्यम से जिला सोलन व सीएचसी नालागढ़ 03 सैम्पलों की जांच की गई थी। इन सैम्पलों में 01 सैम्पल पॉजिटिव व 02 सैम्पल नेगेटिव आए है।

रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 190 सैम्पल जांचे गए हैं। इन 190 सैम्पलों में 14 सैम्पल पॉजिटिव व 176 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इन सैम्पलों में सोलन से 09, नालागढ़ से 02, परवाणू से 02, एमएमयू से 01, अर्की से 05 व कंडाघाट से 01 मामला है। इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट 13, आईएलआई 05 व वालंटियर 02 है।

News Archives

Latest News