DNN सोलन ब्यूरो
14 दिसंबर। जिला सोलन में सोमवार को कोरोना वायरस के 32 पॉजिटिव मामलें आए है। इनमे सबसे अधिक मामलें सोलन शहर से ही सम्बंधित है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से जांच के लिए 326 सैम्पल भेजे गए थे। इन सैम्पलों में से 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 293 सैम्पल नेगेटिव आए है, जबकि 01 सैम्पल इंकन्क्लुसिव निकला है।
सोमवार को सीआरआई कसौली में 41 सैम्पलों की जांच की गई है। इन 41 सैम्पलों में से 03 सैम्पल पॉजिटिव व 38 सैम्पल नेगेटिव आए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से सोलन में 285 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 29 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 255 सैम्पल नेगेटिव आए है। इनमे 01 सैम्पल इंकन्क्लुसिव भी निकला है।
सोमवार को जिला में 18 पुरुषों सहित 14 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 17, बद्दी से 02, नालागढ़ से 01, एमएमयू से 07, अर्की से 02, कंडाघाट से 03 मामले है। कैटेगिरी के अनुसार जिला में आईएलआई के 05, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 11, एसएआरआई के 03, वालंटियर 10 व ट्रेवलर्स 03 है।














