जिला में 17 लोग कोरोना से संक्रमित, आंकड़ा 3,500 पर, एक्टिव केस कम

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

22 अक्तूबर। जिला सोलन में धीरे-धीरे कोरोना वायरस की चेन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी जिला में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिला में अब कुल संक्रमित मामलें 3,500 के पार कर चुके है। हालांकि, इनमे एक्टिव केस बहुत कम है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से कोरोना वायरस जांच के लिए 259 सैम्पल भेजे गए है। इनमे से 17 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 237 नेगेटिव व पांच सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
इनमे 170 सैम्पलों की जांच केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली में कई गई है। इनमे 05 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव व 160 सैम्पल नेगेटिव है। हालांकि, भेजे गए सैम्पलों में से 05 सैम्पल अंडर प्रोसेस चलें हुए है।
ट्रुनेट के जरिए एक सैम्पल की जांच की गई है जोकि पॉजिटिव आया है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 88 सैम्पलों की जांच की गई। इन मे 11 सैम्पल पॉजिटिव व 77 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रैट के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 56, नालागढ़ में 05, सीएच बद्दी में 06, ईएसआई परवाणू 02, एमएमयू 11, सीएच कंडाघाट 07, सीएच अर्की में 01 सैम्पल की जांच की गई। इन सैम्पलों में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 08 सैम्पल व कंडाघाट में 03 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन 17 संक्रमित मरीजों में 08 पुरुष व 09 महिलाए है।
इनमे सोलन 10, बद्दी 02, परवाणू 01, अर्की ब्लॉक 01, कंडाघाट के 03 मामले है और डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 09, आईएलआई 06 व वालंटियर 02 संक्रमित हुए है।

News Archives

Latest News