7 मार्च। सहायक अधिशाषी अभियंता, विद्युत उपमंडल-एक, मंडी शैलेश्वर राणा ने सूचित किया है कि 8 तथा 10 मार्च, 2021 को पैलेस कॉलोनी से 400 केवीए मिडल पैलेस ट्रांसफार्मर तक की एल.टी. लाईन की मुरम्मत की जा रही है ।
उन्होंने बताया कि मुरम्मत के कारण सी.एस.डी. कंटीन, राम मंदिर, पैलेस कॉलोनी, अप्पर और लोअर पैलेस की विद्युत आपूर्ति 8 तथा 10 मार्च को बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है
















