जिला में अब तक देखे कितने लोगों को लगाए जा चुके कोविड रोधी टीके

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

15 सितम्बर। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला में अब तक 271080 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 257294 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 13638 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 148 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है तथा 13393 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 403494 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 56978 लोगों को पहली डोज तथा 40851 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। इसी तरह 45 से 59 वर्ष तक के 77643 लोगों को पहली डोज व 62289 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 147426 लोगों को पहली डोज व 18307 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

News Archives

Latest News