DNN ऊना
12 अक्तूबर। जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी।
उपायुक्त, ऊना संदीप कुमार ने बताया कि नंगल खुर्द के वार्ड नं० 2 में अर्जित सिंह के घर से गोला देवी के घर, गगरेट के वार्ड नं० 1 में गगरेट-भरवाई रोड़ के दाई ओर सेन दास के किराएदार दिगविजय, एमसी ऊना के वार्ड नं० 1 में सुदेश कुमारी के घर, गोंदपुर बनेहड़ा निचला के वार्ड नं० 7 में दविंद्र और सतनाम सिंह के घर, लोहारली के वार्ड नं० 2 में रनजीत सिंह के घर, बढ़ोह के वार्ड नं० 7 में दीपक ढढवाल के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 7 में हेमराज और किशन चंद के घर, संतोषगढ़ के वार्ड नं० 2 में अजय कौशल के घर, बढेड़ा के वार्ड नं० 9 में जसवीर सिंह के घर, दियोली के वार्ड नं० 5 में विजय कुमार के घर, अप्पर अरनियाला के वार्ड नं० 2 में बलबीर सिंह के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 4 में ऋषि शारदा के घर, बेहड़ जसवां के वार्ड नं० 5 में साहिल मोहम्मद के घर, छपरोह के वार्ड नं० 5 में संजीव शर्मा के घर, रपोह मिसरां के वार्ड नं० 4 में गणेश कुमार के घर, रामनगर के वार्ड नं० 6 में किशोरी लाल के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 3 में संजीव पाल के घर, ज्वार के वार्ड नं० 2 में शमशेर सिंह के घर, ठठल के वार्ड नं० 4 में सतीश कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
संदीप कुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त गगरेट के वार्ड नं० 1 के शेष हिस्से, एमसी ऊना के वार्ड नं० 1 में राकेश कुमार के घर, गोंदपुर बनेहड़ा निचला के वार्ड नं० 7 में शेष हिस्से, लोहारली के वार्ड नं० 2 के शेष हिस्सेे, बढ़ोह के वार्ड नं० 7 के शेष हिस्से, दियोली के वार्ड नं० 5 के शेष हिस्से, एमसी ऊना के वार्ड नं० 4 में मीत राम के घर से अनीता रानी के घर तक, बेहड़ जसवां के वार्ड नं० 5 के शेष हिस्से, छपरोह के वार्ड नं० 5 के शेष हिस्से, रपोह मिसरां के वार्ड नं० 4 के शेष हिस्से, रामनगर के वार्ड नं० 6 के शेष हिस्से, एमसी ऊना के वार्ड नं० 3 में त्रिलोक सिंह के घर, ज्वार के वार्ड नं० 2 के शेष हिस्सेे, ठठल के वार्ड नं० 4 के शेष हिस्से को बफर जोन घोषित किया गया है।
हॉटस्पॉट सूची से 7 क्षेत्र बाहर
डीसी संदीप कुमार ने आदेश जारी कर जिला के 7 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिनमें सलोह के वार्ड नं० 5 में सतीश कुमार के घर से रविंद्र कुमार के घर, पुबोआल के वार्ड नं० 4 में हरविंदर सिंह के घर, धुसाड़ा के वार्ड नं० 6 में सुनीता देवी के घर, नंगडां के वार्ड नं० 7 में संदेश देवी के घर से मनोहर लाल के घर, रक्कड़ में पुजा देवी के घर से मोरद्वाज के घर, लोअर भटोली के वार्ड न० 4 में देवराज के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 8 में नीलम के घर को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।
अब यहां 13 अक्तूबर से कर्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।















