जाबली में विदेशी महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़

Crime Himachal News Solan

DNN धर्मपुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से घूमने के बाद चंडीगढ़ की ओर जा रही 2 ईरानी महिलाओं के साथ सोलन जिला के जाबली क्षेत्र में छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 2 इरान मूल की महिलाए शिमला से चंडीगढ़ की और जा रही थी जैसे ही वह जाबली के पास पहुंची। तो कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे और एक युवक ने इन महिलाओं को परेशान किया। युवक द्वारा उन्हें तंग करने के बाद महिलाओं ने घटना की सूचना धर्मपुर पुलिस में दी। पुलिस ने विदेशी महिलाओं की शिकायत में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी नवीन झालटा ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News